Uniswap क्या है, कैसे काम करते है, इसके फायदे, इतिहास | What is Uniswap in Hindi, History & Benefits

हाल ही में इंटरनेट पर Uniswap क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज के रूप में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है और यह बताया जा रहा है कि यह क्रिप्टो एक्सचेंज इस समय दुनिया की दूसरी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी बन चुकी है। क्रिप्टो ट्रेडर जो ट्रेडिंग करने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म ढूंढ रहे हैं वह जानना चाहते हैं कि Uniswap kya hai? और how to use uniswap in hindi?

तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको यह जानकारी प्राप्त करते हैं कि Uniswap kya hai? और यह कैसे काम करता है? साथ ही हम इस लेख में यह भी जान पाएंगे कि यह क्रिप्टो एक्सचेंज अन्य Crypto Exchange से कितना सुरक्षित है और इसके पीछे का इतिहास क्या है? तो आइए शुरू करें।

Uniswap क्या है? Uniswap kya hai?

Uniswap एक Decentralized एक्सचेंज है, जो एथेरियम ब्लॉकचेन पर कार्य करता है। यह अपने Users को बिना किसी Mediater के क्रिप्टो ट्रेड करने की अनुमति देता है। यह एक अलग प्रकार के ट्रेडिंग मॉडल का इस्तेमाल करता है जिससे हम Automated Liquidity Protocol भी कह सकते हैं।

Uniswap की शुरुआत 2018 में एथेरियम ब्लॉकचेन के लिए की गई थी जो इस समय अपने मार्केट कैप के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज है। Uniswap को शुरू करने का उद्देश्य यह था कि इसके माध्यम से Users Automatic फ्री टोकन ट्रेडिंग कर पाए।

Uniswap के माध्यम से कोई भी अपना Decentralized एक्सचेंज बनाने के लिए कोड कॉपी कर सकता है। साथ ही Users बिल्कुल फ्री में इस एक्सचेंज पर अपना टोकन लिस्ट भी कर सकते हैं।

  क्रिप्टो करेंसी क्या है? यह कैसे काम करती है? Cryptocurrency in hindi

Uniswap बहुत ही सुरक्षित एक्सचेंज है क्योंकि यह Decentralized है इसलिए कोई भी ट्रेडर अपने फंड को कंट्रोल कर सकता है और इसमें Login करने के लिए भी Users को उनके Private Keys का कंट्रोल होने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस समय Uniswap दुनिया में चौथा सबसे बड़ा DeFi प्लेटफार्म है और इस पर 3 बिलियन से भी ज्यादा कीमत की Crypto Assets लॉगिन है।

Uniswap कैसे काम करता है?

Uniswap दो स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्य करता है, जिसमें एक्सचेंज कॉन्ट्रैक्ट और फैक्टरी कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट में फैक्ट्री कॉन्ट्रैक्ट का इस्तेमाल Uniswap प्लेटफॉर्म पर नए टोकन को ऐड करने के लिए किया जाता है। इसके साथ एक्सचेंज कांटेक्ट का उपयोग सभी टोकन को स्वैप करने या ट्रेड करने के लिए किया जाता है।

यह स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट तो ट्रेडर्स को एक्सचेंज की आवश्यकता के बिना एथेरियम टोकन को स्वाइप करने की अनुमति देता है। इसके अंतर्गत जब भी ट्रेडर्स अपने टोकन को Uniswap के स्मार्ट कांट्रैक्ट के माध्यम से ट्रेड करना चाहते हैं तब स्मार्ट कांट्रैक्ट्स में उनकी मदद करता है और दूसरे टोकन के वैल्यू की बाजार मूल्य के आधार पर गणना करता है और Users को देता है।
Uniswap इस वैल्यू को निर्धारित करने के लिए और सभी ट्रेड को execute करने के लिए एक Automated Market Maker का उपयोग करता है जो कि एक एल्गोरिथम है। यह एल्गोरिदम बाजार की Supply और Demand को देखते हुए Automatic ही वैल्यू को सेट करती है।

Uniswap का इतिहास (Uiswap History in Hindi)

Uniswap के बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर लेने के पश्चात चलिए यह जानते हैं कि इसकी स्थापना कैसे हुई और Uniswap के संस्थापक कौन हैं? तो सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि Uniswap को हेडन ऐडम्स द्वारा डिजाइन किया गया था जोकि एथेरियम डेवलपर था।

हेडन ऐडम्स नेरियम ब्लॉकचेन पर काफी रिसर्च किया और यह देखा कि एथेरियम को डिसेंट्रलाइज एक्सचेंज की जरूरत है। इसके बाद ऐडम्स ने Uniswap को एथेरियम निर्माता विटालिक ब्यूटरिन को देने की सोची लेकिन एथेरियम के निर्माता ने इसका वास्तविक नाम देने से मना कर दिया और इसका नाम Unipeg पड़ा।

  Avalanche coin in Hindi। Avalanche Coin Price Prediction

इसका लॉन्च नवंबर 2018 में एथेरियम में नेट पर किया गया था। जिसका उद्देश्य ERC20 टोकन के ट्रेड को बेहतर बनाना था। इसके बाद Uniswap में कई अलग-अलग तरह की अपग्रेड हुए और सबसे लेटेस्ट अपग्रेड Uniswap V3, 2021 है, जिसे मई 2021 में लांच किया गया था।

Uniswap की अच्छी सफलता को देखकर कुछ समय बाद 2020 में UNI Token सितंबर में लॉन्च किया गया और इसका उपयोग Uniswap Protocol को Decentralized करने में मदद के लिए होता है।

Uniswap का उपयोग कैसे करें? (How to use Uniswap in Hindi)

Uniswap का उपयोग करना बेहद आसान है क्योंकि इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है जिसके माध्यम से टोकन का ट्रेड करना काफी आसान हो जाता है। इसका उपयोग करने के लिए आपको अपने एथेरियम वॉलेट को Uniswap के एक्सचेंज प्लेटफार्म पर जोड़ना होगा।

जैसे ही आप अपना क्रिप्टो वॉलेट इसमें कनेक्ट कर लेते हैं आपको यहां पर दो विकल्प दिखाई देंगे Trade Crypto और Liquidity Mining।

Trade Crypto के Option मैं आपको Swipe का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां से एथेरियम क्रिप्टो करेंसी को choose कर सकते हैं और उसका ट्रेड कर सकते हैं।

इसके बाद आप Liquidity Mining में Pool का ऑप्शन चुन सकते हैं और अपने लिए नई पोजीशन को ओपन कर सकते हैं। ओपन करके आप यहां पर कोई भी दो क्रिप्टो को डिपॉजिट कर सकते हैं।

Uniswap के क्या फायदे हैं?

Uniswap के अंतर्गत आपको कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं जिसके कारण आपका एथेरियम में ट्रेड करना बहुत ही आसान हो जाता है। Uniswap के फायदे निम्न है

  1. इसके माध्यम से आप erc20 टोकन को स्वैप कर सकते हैं और आसानी से इसका ट्रेड कर सकते हैं।
  2. इसमें Liquidity Mining करके आप कुछ क्रिप्टो भी earn कर सकते हैं।
  3. Uniswap पर आपको रजिस्ट्रेशन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है बस आपको अपने एथेरियम वॉलेट को Uniswap के साथ कनेक्ट करना है और आप क्रिप्टो ट्रेड करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
  4. Uniswap केवल एथेरियम क्रिप्टो वॉलेट को ही नहीं बल्कि ट्रस्ट वॉलेट, मेटा मास्क, कॉइन बेस्ड वॉलेट, इत्यादि कई लोकप्रिय क्रिप्टो वॉलेट को कनेक्ट करने की अनुमति देता है।
  5. यह केवल एक Decentralized Exchange ही नहीं है बल्कि यह Ether Delta जैसे प्लेटफार्म पर Liquidity के साथ आ रही Problem को भी हल करता है।
  What is Chocolate Swap Token in Hindi | चॉकलेट स्वैप टोकन क्या है

FAQ

1. क्या Uniswap सिक्का एक अच्छा निवेश है?

जी हां, Uniswap कॉइन आपके लिए एक अच्छा निवेश हो सकता है क्योंकि यह एक ऐसा Decentralized एक्सचेंज है जो कई तरह की क्रिप्टो समस्याओं को हल करता है। और आगे इसके ग्रोथ की भी संभावनाएं देखी जा सकती है।

2. Uniswap की कीमत कितनी है?

इस समय Uniswap की कीमत $5.79 है।

3. कितने Uniswap कॉइन प्रचलन में हैं?

इस समय केवल UNI कॉइन ही प्रचलन में है जिसकी Total Supply 1 बिलीयन यूनिट है।

4. Uniswap नेटवर्क सुरक्षित कैसे है?

यह एक Decentralized प्रोटोकॉल के आधार पर कार्य करता है जिसमें किसी भी तरह के हेरफेर की संभावना नहीं होती है। इसके साथ ही UNI कॉइन ERC टोकन के साथ कार्य करता है इसीलिए Uniswap के कॉइन पर भी भरोसा किया जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Uniswap kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको Uniswap क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में पूरी जानकारी मिल पाई होगी। यदि आप इस Exchange से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply